समझौते का दबाव बनाने के पत्नी की वीडियाे सोशल मीडिया वारयल करने की पति ने दी धमकी
मेरठ। मुकदमे में पत्नी पर समझौते का दबाव बनाने के लिए पति ने अपनी ही पत्नी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी डाली। जिस पर महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने करीब 24 वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी संदीप के साथ लव मैरिज कर ली। शादी के करीब एक साल बाद ही पति-पत्नी में किसी ना किसी बात को लेकर मनमुटाव रहने लगा। महिला के साथ मारपीट होने लगी। इसी बीच महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
महिला को उम्मीद जगी कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया। करीब पांच वर्ष बाद घर में एक और बच्चा आ गया। इसके बावजूद स्थिति में सुधार आने के बजाए हालात और बिगड़ते चले गए। इसके बाद गाजियाबाद के वेबसिटी थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
पति की गलतियों को हमेशा छिपाया
महिला ने बताया कि शादी के बाद वह दोनों किराए पर रहे। पति ने अकेले होने का फायदा उठाया और उससे मारपीट शुरु कर दी। कई गर्भपात कराए। करीब पांच वर्ष बाद बेटा हुआ तो ससुराल में रहने की अनुमति मिल गई। अपने परिवार के कहने पर वह परेशान करने लगा।इस दौरान कई महिलाओं के संपर्क में आ गया। वह नौकरी के नाम पर उसे झांसी लेकर गया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। वहां मारपीट के दौरान पसली में फ्रेक्चर हो गया। हालांकि उसने कभी यह नहीं बताया कि पति ने उसे यह चोट मारी है।
पागल घोषित करने का हुआ प्रयास
पीड़िता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका पति परेशान रहने लगा। वह समझौते की कोशिश करने लगा। बात नहीं बनी तो उसे पागल करने की योजना बना ली। फर्जी कागजात बनाए गए और दिमांगी रूप से अनफिट दर्शाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी योजना को भाप चुकी थी और बचाव कर लिया।उसके परिवार ने भी साथ छोड़ा तो पति के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए लड़ाई शुरु की। करीब नो महीने पहले वह अपने छोटे बच्चे के साथ अलग किराए का मकान लेकर रहने लगी। हालांकि बच्चे की खुशी की खातिर महिला ने बेटे को वापस बड़े बेटे के पास भेज दिया।
अश्लील फोटो डाल किया ब्लैकमेल
महिला ने बताया कि नवंबर, 2024 में वह पति से अलग किराए का मकान लेकर रहने लगी। उस पर तरह तरह से दबाव बनाने का प्रयास हुआ ताकि मुकदमा वापस ले लिया जाए लेकिन वह पीछे नहीं हटी और लड़ाई जारी रखी। करीब दो माह पहले वह मेरठ आकर अपनी आंटी के यहां रहने लगी। इसी दौरान 2 अगस्त को उसकी सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी ने अश्लील पोस्ट कर दी। धमकी दी कि या तो मान जा नहीं तो अगली फोटो उसकी होंगी। महिला ने साइबर थाने में शिकायत कर दी।
सिविल लाइन में दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पहले साइबर थाने पहुंच गई। उसने वह पोस्ट पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साइबर टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए और उसे सौंप दिए। उसे सिविल लाइन थाने में संपर्क करने के लिए कहा गया। वह सिविल लाइन थाने आ गई और पुलिस को साक्ष्य सौंपकर मुकदमे की मांग की। बुधवार को सिविल लाइन थाने में महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हो गया।
No comments:
Post a Comment