30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हो सकती है नमो भारत मट्रो ट्रेन 

पी एम नवरात्रों में दे सकते हैं तोहफा 

परतापुर हवाई पट्टी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी ने किया मंथन

  मेरठ।इस माह के अंत में मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक नमो भारत व मैट्रो दौड़ सकती है। प्रधानमंंत्री पीएम मोद के आने की सूचना मिलने पर परतापुर हवाई पट्टी पर पुलिस प्रशासन केे अधिकारियों ने आगे की बनाई रणनीति बनाई। बताया जा रह है शताब्दी नगर के मेट्रो स्टेशन के सभा को संबोधित के दौरान मेरठ को तोहफा देंगे।

बाते दे वर्तमान में भूड़बराल स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत चल रही है। मेरठ में कॉरिडोर 23 किमी लंबा है जिसमें कुछ स्टेशन नमो भारत और मेट्रो दोनों सेवाएं प्रदान करेंगे।लोगों में शहर में नमो भारत-मेट्रो के संचालन का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। 

  मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ की संभावना आगामी 30 सितंबर व्यक्त की जा रही है। सूत्रों की माने तो 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शुरू होने के आसार बढ़ गए है। एनसीईआरटी के अधिकारी लगातार नमो भारत और मेट्रो में सफर कर तकनीकी कमी देख रहे हैं। जो शुरू होने के पश्चात ना पाए।

 वही 30 से 2 अक्टूबर तक पी एम के मेरठ आने की सूचना पर डी एम ओर एस एस पी ने परतापुर हवाई पट्टी पर बैठक कर आगे की योजना बनाई। जानकारी के अनुसार पी एम  मोदी शताब्दी नगर कार्यक्रम स्थल पर मेरठ साउथ सेमोदीपुरम तक घोषणा कर सकते है।

 नमो भारत के शहर में चार और मेट्रो के 13 स्टेशन है।

अभी भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मेरठ में कारिडोर की लंबाई 23 किमी है। 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है। पांच किमी का हिस्सा भूमिगत है।

 नमो भारत इन स्टेशनों पर रूकेगी 

मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत के साथ् मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन स्टेशनों पर लोग ट्रेन बदल सकेंगे।

इन स्टेशनाें पर मैट्रो की सेवाए होगी उपलब्ध 

परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल,भैंसाली, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम डिपो पर सिर्फ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने कहा कि अभी उद्घाटन की कोई तिथि नहीं आई है। लेकिन हमारी तरफ से तैयारी पूरी है।

Popular Posts