डॉक्टर के क्लीनिक पर हमला, पथराव, तोड़फोड़

झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहने वालों ने कर्मचारियों पर किया हमला, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

मेरठ। थाना मेडिकल  क्षेत्र  में झुग्गी में रहने वाले कुछ लोगों ने एक डॉक्टर के क्लिनिक पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों ने रोका तो उनके साथ मारपीट कर दी। एक महिला ने कर्मचारी के हाथ पर काट लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। डॉक्टर की पत्नी की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

एक नजर घटना की शुरुआत पर

लख्मी विहार निवासी डा. सत्यप्रकाश का गढ़ रोड पर बाइक शोरूम के निकट क्लिनिक है। यही थोड़ी दूरी पर काफी समय से झुग्गी झोपड़ी डालकर कुछ परिवार रहते चले आ रहे हैं। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर इन परिवारों के कुछ बच्चे क्लिनिक पर लगे वॉटर कूलर से पानी भरने पहुंचे। इसी दौरान क्लिनिक पर मौजूद कर्मचारी मनोज कुमार ने शोर शराबा कर रहे इन बच्चों को डॉक्टर वहां से भगा दिया।

महिला मारपीट पर हुई अमादा

मनोज के डाटने पर वह बच्चे वहां से चिल्लाते हुए भागे। जाकर अपने परिवार को बताया कि एक युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ महिलाएं क्लिनिक पर पहुंच गईं। इन महिलाओं ने क्लिनिक के बाहर पहुंचकर गाली गलौज शुरु कर दी और अचानक पथराव कर दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

मनोज व उसके साथी सौरभ ने क्लिनिक से बाहर आकर महिलाओं को टोका तो वह अभद्रता पर उतर आई और मनोज से मारपीट करने लगी। उनके बच्चे भी मनोज से चिपट गए। एक साथ कई लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। सौरभ बीच बचाव को आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसी दौरान मनोज के हाथ पर एक महिला ने काट लिया।

डाक्टर की पत्नी ने थाने में दी तहरीर

जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त डॉक्टर वहां नहीं थे। मनोज व सौरभ ने डॉक्टर को मामले की जानकारी दी। सूचना पर डॉक्टर सत्यप्रकाश की पत्नी अंजलि वहां आ गई और पुलिस को बुला लिया। अंजलि की मौजूदगी में मनोज ने पुलिस को बताया कि यह लोग पानी लेने आते हैं और गंदगी फैलाकर भाग जाते हैं। उसने टोका तो हमला कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts