मछली पकड़ने की बात  को लेकर चले लाठी डंडे 

दो पक्षों में जमकर बवाल, पुलिस के हाथ से लाठी छीनी, दौड़ाकर पीटा

मेरठ। थाना  सरधना  क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार रात लगभग 9 बजे दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। ठाकुर बिरादरी और मुस्लिमों के बीच हुए इस झगड़े का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चल रही हैं। जिसमें एक युवक पुलिस के हाथ से डंडा छीनकर सफेद रंग की गाड़ी के पीछे भागता दिख रहा है।वहीं सूचना पर तुरंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना पर काबू पाया। पूरे गांव में देर रात भारी फोर्स तैनात किया गया है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

सलावा गांव में मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक नाला है। यहां पर मुसल्मिों के घर हैं। इसी जगह का ये विवाद बताया जा रहा है।  मंगलवार रात ठाकुर समाज के कुछ लोग बैठे थे। दूसरे संप्रदाय के लोग जब यहां से गुजरे तो अन्य संप्रदाय के लोगों को वहां देखकर पूछा कि क्यों बैठे हो। इस पर ठाकुरों ने कहा कि मछली पकड़ रहे हैं। बस इसी पर बात पर दूसरा पक्ष भी गरमा गया।

महिलाएं बीचबचाव करने आईं

उन्होंने कहा कि नाले में क्या मछली पकड़ रहे हो? इतना कहते ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हुआ। गालीगलौज और मारपीट होने लगी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों ने लाठी से एक दूसरे को पीटना चालू कर दिया। जिसमें 8 से जयादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। झगड़ा बढ़ने लगा तो गांवों की महिलाएं बीचबचाव करने आईं लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। तभी झगड़ा देखकर आसपास के लोग जुटने लगे और दोनों पक्षों की भीड़ बढ़ने लगी।

पुलिस के हाथ से डंडा छीनकर दौड़ा

तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का छिपकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामला शांत कराया। जब पुलिस मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर सफेद रंग की गाड़ी में जाने लगी तभी एक युवक भीड़ से आया उसने पुलिस के हाथ से डंडा छीना और गाड़ी के पीछे भागने लगा। उस युवक के पीछे और लोग भी डंडा लेकर दौड़े। सभी पुलिस की उस गाड़ी के गेट को खोलकर उसमें बैठे आदमी को उतारने का प्रयास करने लगे।

पुलिस की गाड़ी पर हमला करने भागे

भीड़ पूरी तरह उस सफेद रंग की गाड़ी पर लाठी लेकर टूट पड़ी। पुलिस के सामने ही माहौल दोबारा खराब होने से बचा। आनन फानन में पुलिसवाले उस गाड़ी को वहां से लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में मुसलमान पक्ष के कुछ लोग थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत मे ंलिया था।

4 थानों की फोर्स मौके पर तैनात, छावनी बना गांव

इसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने सरधना सीएचसी में पहुंचाया। वहीं देर रात पूरे गांव को छावनी बना दिया गया। गांव में फलावदा, सरधना, सरुरपुर, रोहटा 4 थानों की फोर्स पहुंची। भारी पुलिसबल तैनात किया गया। देर रात पीएससी की बड़ी बस भी भरकर आई गांव में फोर्स लगाई गई।घायलों में कपिल, प्रिंस उर्फ छोटू, शिवम, अमरपाल सिंह, रवि सिंह, विनीत चौहान, अनिल, राहुल, सत्तार, अबरार और आरिफ शामिल हैं।

 बोले अधिकारी 

 इस बारे में एसएसपी विपिन ताडा का कहना है मछली पकडने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts