प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत गढ रहा है नये प्रतिमान- सांसद अरूण गोविल
सेवा पखवाड़ा के तहत विकसित भारत आत्मनिर्भर डिजीटल भारत पर प्रदर्शनी का आयोजन
समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश/2047 में मेरठ की रहेगी अहम भूमिका -सीडीओ
मेरठ । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत सूचना विभाग द्वारा 2 अक्टूबर 2025 तक के लिए जीआईसी मैदान में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत डिजीटल भारत विषयक प्रदर्शनी स्थापित कराई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अरूण गोविल तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अतिथिगणों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वागत किया गया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व व सरकार की कल्याणकारी योजनाओ, नीतियों, कार्यक्रम विषयक लगाये गये चित्रो, लेखों का अवलोकन कर प्रदर्शनी की भव्यता जन सामान्य के जागरूकता के लिए उपयोगी होने को सराहा गया। 15 दिन के लिए स्थापित इस प्रदर्शनी में बेहतर तरीके से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व व सरकार की कल्याणकारी योजनाओ, नीतियोंनह, कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है जिस पर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियो व आमजन द्वारा सेल्फी ली गई।
सांसद अरूण गोविल ने कहा कि आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में निरंतर नये प्रतिमान गढ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। सांसद ने समस्त मेरठवासियो से अपील करते हुये कहा कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रम विषयक लगाये गये चित्रों, लेखों का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठाए।
मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की दिशा में मेरठ की अहम भूमिका सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने बताय कि सेवा पर्व के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी 02 अक्टूबर 2025 तक आमजनमानस के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश/2047 सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र है तथा विकसित उत्तर प्रदेश के संबंध में क्यूआर कोड को भी डिस्पले किया गया है। आमजनमानस क्यूआर कोड स्कैन कर अपना सुझाव दर्ज करा सकते है।
इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, महामंत्री महेश बाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि/पदाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी, अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आमजन, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment