डीआईजी ने गंगानगर थाने का मिशन शक्ति-पांच केंद्र का निरीक्षण किया
मेरठ। दिन में मिशन शक्ति-पांच का शुभारंभ होने के बाद देर रात डीआईजी ने गंगानगर थाने में स्थित मिशन शक्ति-पांच केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर नियुक्त कर्मियो से मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी की लेकिन जानकारी का अभाव होने पर डीआईजी ने केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों को विस्तार से मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
मिशन शक्ति-पांच केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस कर्मियों को बताया, मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता के कार्यक्रम चलाए जाए। आम जनमानस के साथ मीटिंग करें। महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 व अन्य हेल्पलाईन नम्बरों का व्यापक प्रचार -प्रसार करे। महिला एवं बाल विकास, युवा कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, संस्कृति, पंचायती, ग्राम विकास, राजस्व, सूचना, जनसंपर्क आदि विभागों से समन्वय स्थापित कर मिशम शक्ति-पांच के बारे में जानकारी दे। ताकि महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता, तत्परता को और अधिक मजबूत किया जा सके।
No comments:
Post a Comment