’’संकल्प से समृद्धि की ओर’’ विषय पर कार्यशाला एवं ’’प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन-2025’’ का आयोजन
- विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रचर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शानदार स्वास्थय सेवाओ, उन्नत खेती, सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दम एवं बढ़ती प्रति व्यक्ति से विकसित भारत/2047 में उत्तर प्रदेश की भूमिका होगी सर्वोच्च- बलकार सिंह,
मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047 अभियान’’ के अन्तर्गत ’’संकल्प से समृद्धि की ओर’’ विषय पर आयोजित ’’कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उत्तर प्रदेश के आवास आयुक्त वरिष्ठ आई.ए.एस. बलकार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत/2047 की परिकल्पना भी बेमानी है। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने में उत्तर प्रदेश राज्य की भूमिका सर्वोच्च होगी।
अटल सभागार में विकसित उत्तर प्रदेश/2047 अभियान के अन्तर्गत ’’संकल्प से समृद्धि की ओर’’ विषय पर आयोजित ’’कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम-2025’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आई.ए.एस. बलकार सिंह, संस्थापक अध्यश सुधीर गिरि, आई.ए.एस निधि गुप्ता वत्स, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, आचार्या सुमेधा दीदी, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्र, वरिष्ठ शिक्षाविद सी.सी.एस. यूनि. के प्रोफेसर डाॅ.मृदुल कुमार गुप्ता, केन्द्रीय लोकनिर्माण विभाग के महानिदेशक रणजीत सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
अपने सम्बोधन के मुख्य अतिथि बलकार सिंह ने कहा कि आज शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ कानून व्यवस्था, अच्छी शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाओ, उन्नत कृषि, शोध अनुसंधान एवं नवाचारो व बढती प्रति व्यक्ति आय से यूपी देश की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में यूपी की भूमिका सर्वोच्च होगी।
संकल्प से समृद्धि की ओर विषय पर आयोजित कार्यशाला को आचार्या सुमेधा दीदी, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, सी.डी.ओ.अश्वनी मिश्र, डी.आई.ओ.एस.डाॅ. प्रवेश कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कुलपति कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव डाॅ.पीयूष पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. मोनिका अहलावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष
शुभम चौधरी, एस.एस. बघेल, अरूण गोस्वामी, डाॅ श्रीराम गुप्ता, संजीव राय, नागेन्द्र प्रताप सिंह, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment