दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ।  दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र - छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने क्रिसमस पर आधारित सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी को उत्साहित व थिरकने पर मजबूर कर दिया। बच्चों के के द्वारा थॉट ऑफ़ द डे की प्रस्तुति व  क्रिसमस  त्योहार के औचित्य पर प्रकाश डाला गया। एक बच्चे ने सांता क्लास का चरित्र निभाते हुए गिफ्ट व चॉकलेट वितरित की।

विद्यालय की प्रोवाइस चेयरपर्सन  शशि सिंह ने बच्चों को क्रिसमस और नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य  मनीष सेकसरिया ने क्रिसमस के त्यौहार का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमें एकता , प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है हमें आशा है कि यह कार्यक्रम हमारे छात्रों को क्रिसमस के वास्तविक अर्थ को समझने में मदद करेगा।  क्रिसमस के अवसर पर उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने का संदेश दिया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य डॉ वर्षा भारद्वाज ने भी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts