कांग्रेस भ्रष्टाचार  की अम्मा की अम्मा  -केश्व प्रसाद मौर्य 

व्यापारी सम्मेलन में यूपी के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

मेरठ। सुभारती विवि के मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने कांग्रेस पर निशाना सांधते हुए कहा है कि कांग्रेस भष्ट्राचार की अम्मा है। उन्होंने कहा 2024 में यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। राहुल गांधी ने भारत की तुलना पाकिस्तान से की। अपने इस बयान पर राहुल देश की जनता से माफी मांगें। ये भारत का अपमान है

 डिप्टी सीएम ने कहा कि नेता राहुल गांधी कहते हैं भारत के हालात आज पाकिस्तान जैसे हैं। पाकिस्तान से भारत की तुलना करते हैं। जबकि आज भारत अमेरिका के साथ खड़ा है। उससे आगे निकलने की ओर बढ़ रहा है। आखिर राहुल गांधी क्यों पाकिस्तान से रिश्तेदारी जोड़ते हैं। जिसका मानसिक संतुलन ठीक होता है वो ऐसे बयान नहीं देता।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा,"देश में कांग्रेस के बुरे हालात हैं, इसलिए नेता उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस का ये चरित्र है। पहले देश में उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी का पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में जाता था। अब विकास, सुशासन में लगता है। पहले देश में विकास के 39 लाख करोड़ रुपए कांग्रेस और उनकी भ्रष्टाचारी गैंग को मिलते थे। मोदी जी ने उस रुपए को भ्रष्टाचारियों से बचाया।

यूपी में पहले पुलिस आती नहीं थी, अब जाती नहीं

यूपी में जी 20, इंवेस्टर समिट से लेकर निवेश पोर्टल व अन्य व्यापारिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा,"विकसित भारत में सुशासन, विकास, अनुशासन होगा। पहले यूपी में पुलिस आती नहीं थी, अब जाती नहीं है। सपा, कांग्रेस राज में विकास के पैसे का हिसाब नहीं मिलता था।""आज जो पैसा दे रहे हैं उसका हिसाब लिया जा रहा है। जहां हिसाब गड़बड़ है तो उसका भी हिसाब हो रहा है। जिसने भी देश के विकास के पैसे को खाया है तो उसको भी वसूली करके देश के विकास में लगाया जा रहा है।"

अयोध्या का गौरव 500 साल बाद वापस आया

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा,"कई विपक्षी दलों ने 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में हुए समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। जिन नेताओं और पार्टियों ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता खारिज कर देगी। आज लोग खुश हैं क्योंकि, पीएम मोदी के प्रयासों से अयोध्या का गौरव 500 साल बाद वापस आया है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts