हार्ट की बीमारी से युवा अवस्था में हो रही माैत - कर्मवीर महाराज 

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं क्रीडा भारती के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि आजकल हार्ट की बीमारी ज्यादा बढ रही है हार्ट की बीमारी के कारण युवा अवस्था में मौत हो रही है। यह सब कॉलस्ट्रॉल बढने के कारण हो रहा है। इस भागदौड भरी जिंदगी में अपने खानपान में सुधार करना होगा।

 उन्होंने कहा कि  तैलीय चीजों और फॉस्ट फूड से दूरी बनानी होगी। यही नहीं वर्तमान में लोग मानसिक समस्या से भी गुजर रहे हैं। इसको ठीक करने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाना होगा। योग करने से मानसिक शांति मिलती है। योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। आप तब पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप न केवल शारीरिक रूप से अपितु मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ होते हैं। स्वास्थ का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता हैं जो बताती हैं कि आप कितने ख़ुश, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं। स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। कहा कि योग भारत की 5 हजार साल पुरानी देन है। मगर विडंबना यह है कि भारतीय ही इससे दूर होते जा रहे हैं। जिंदगी की भागदौड़ और सेहत को नजरअंदाज करना शरीर पर भारी पड़ता जा रहा है। इसलिए हमें फिर से अपनी जड़ों से जुड़ने की जरूरत है और योगा को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। शुक्रवार को स्वामी ने महायोग क्रिया, मण्डूकासन, पुश विश्रामासान, पवनमुक्तासन, ताडासन, नोली क्रिया तथा अग्निसार क्रिया का अभ्यास कराया। इस अवसर पर प्रो0 मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो0 बीरपाल सिंह, प्रो0 पवन शर्मा, प्रो0 आलोक कुमार, प्रो0 दिनेश कुमार, प्रो0 विघ्नेश त्यागी, प्रो0 बिन्दु शर्मा, प्रो0 गुलाब सिंह रूहल, डॉ0 अनिल यादव, डॉ0 भूपेंद्र कुमार, डॉ0 देवेंद्र उज्जवल, सत्यम सिंह, अमरपाल, ईशा पटेल, नवज्योति आदि मौजूद रहे।   


                                                                        

No comments:

Post a Comment

Popular Posts