जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक
मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से करायी जायेगी संपन्न-जिला निर्वाचन अधिकारी
जिलाधिकारी ने की नगर निगम के प्रत्याशियो के साथ बैठक
जिलाधिकारी ने की नगर निगम के प्रत्याशियो के साथ बैठक
मेरठ शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में निकाय चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मतगणना में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न करायी जायेगी।
तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के प्रत्याशियो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा काउंटिंग एजेंट बनाने तथा सभी को मतगणना स्थल पर समय से पहुंचने को कहा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्याशियो की शंकाओ का समाधान किया गया। उन्होने कहा कि मतगणना प्रातः 8.00 बजे से प्रारंभ की जायेगी। मतगणना स्थल पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेय पदार्थ, माचिस, बीडी, सिगरेट आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम मवाना अखिलेश यादव, एसडीएम सरधना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment