वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल कक्षा दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा   

 मेरठ। सीबीएसई में शुक्रवार को  हाई स्कूल की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया | वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल कक्षा दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा | विद्यालय के सभी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। यथार्थ ने 96% अंक प्राप्त किए, विराट ने 85% अंक प्राप्त किए और आदित्य ने 80%, अभिनव ने 70% अंक प्राप्त किए |
यथार्थ ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 96 अंक प्राप्त किए। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ० अंजुल गिरी ने सभी छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  संजया वालिया जी ने भी सभी छात्रों और उनके माता-पिता को बधाई दी तथा इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़कर अच्छे अंक प्राप्त करने की मनोकामना की तथा साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि इनकी सफलता में शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts