अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार ओथ सेरेमनी एवं नर्सेस सम्मान समारोह
-भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में ’’रोल ऑफ नर्सेस ईन अवेयरनेस ऑन ट्रॉन्सजेन्डर पर्सन, देयर हैल्थ एण्ड प्रोटेक्शन ऑफ राईटस’’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार
-नर्सिंग दुनिया का सबसे पुनीत प्रोफेशन/सेवा, त्याग, निस्वार्थ समर्पण एवं बेस्ट केयर के कारण आप लोगो का योगदान चिकित्सक से कमतर नही- डॉ0 सुधीर गिरी
-नर्सिंग क्षेत्र में देश-विदेश में रोजगार के ढेरो सम्मानित अवसर- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के ’’स्कूल ऑफ नर्सिंग’’ की ओर से ’’अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस’’ पर ’’नर्सेस सम्मान समारोह एवं ओथ सेरेमनी’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नर्सिंग स्टूडैन्टस एवं नर्सिंग प्रोफेशनल्स को चिकित्सा सेवा निस्वार्थ समर्पण की शपथ दिलाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ’’रोल ऑफ नर्सिंग प्रोफेशनल्स इन अवेयरनेस ऑफ ट्रॉन्सजेन्डर राईटस एण्ड देयर हैल्थ’’ विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का भी आयोजन किया गया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डॉ सीवीरमन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगौष्ठी नर्सेस सम्मान समारोह एवं ओथ सेरेमनी समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, सीईओ्अजय श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय मंत्रालय की डॉ शालिनी सिंह, नर्सिंग प्रिंसीपल डॉ एना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ एवं फलोरेन्स नाईएंगल की प्रतिमा के सन्मुख पुष्प अर्पित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि नर्सिंग दुनिया का सबसे पावन/पुनीत प्रोफेशन है। चिकित्सा क्षेत्र में मरीज के साथ आपका सेवा भाव, निस्वार्थ समर्पण, अच्छी चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाओ मे आपका योगदान कही भी चिकित्सक से कमतर नहीं होता है।
अन्तर्राष्ट्रीय संगौष्ठी को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो (डॉ) राजेश, डॉ एना ऐरिक ब्राउन, हॉनकॉग की डॉ0 ईना गोयल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, डीन मेडिकल डॉ संजीव भट्, एमएस डॉ आईबी राजू, नर्सिंग हेड पोलीन, एसएस बघेल, अरूण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अखिल नायर, नीतू श्रीपाल, पूजा ऐरी, नीमा, प्रतिभा, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की अनुषा एवं सुमनदीप कौर ने किया।



No comments:
Post a Comment