शत-प्रतिशत रहा आईआईएमटी एकेडमी में कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट
मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी, गंगानगर में कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12 के टॉपर्स हर्ष गर्ग ने 97.20 प्रतिशत, कशिश सिरोही ने 96 प्रतिशत, ओरांशी कंबोज ने 95.40 प्रतिशत, स्कंध हांडा ने 94.40 प्रतिशत, अर्पित त्यागी ने 94.20 प्रतिशत, फुरकान चौहान ने 93.40 प्रतिशत, हिमांशु सिंह ने 93 प्रतिशत, आयुषी तिवारी ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
कक्षा 10 के टॉपर्स बीनिश चौहान ने 98 प्रतिशत, श्रेय शर्मा ने 95.80 प्रतिशत, आदित्य कुमार मिश्रा ने 94.40 प्रतिशत, प्रणव धामा ने 93.60 प्रतिशत, काव्या गर्ग ने 92 प्रतिशत, अपराजिता राणा ने 91.40 प्रतिशत, रितिका बिल्टोरिया ने 90.80 प्रतिशत, रिया ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंध निदेशक डा0 मयंक अग्रवाल और श्रीमती पियांशु अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’ का सूत्र बताते हुए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने के लिये प्रेरित किया। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में सफल होने का प्रेरक मार्ग बताया।
.jpg)

No comments:
Post a Comment