सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

 मेरठ। शुक्रवार को घोषित सीबीएसई के कक्षा दस व बारहवीं के रिजल्ट में सेंट जेवियर्स के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया गया है। 

 विज्ञान वर्ग में अपर्णा ने 94.5प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल  टॉप किया। दिव्यम ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी ने 92.5प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

 वाणिज्य वर्ग में मान्या ने 96.5 प्रतिशत अंक समृद्धि ने 96.4 प्रतिशत अंक व अंजलि ने 94.3  प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कला वर्ग में पलक ने85.2  सृष्टि  ने 83.5 मदीहा ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

हाई स्कूल में अंतरा जैन ने 95.7 प्रतिशत अंक की  स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आन्या चौधरी ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा व सिया छाबडा ने  92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त की तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक डा विशाल जैन, सीईओ विनीता जैन, एकेडमिक डायरेक्टर नाजिश जलामी व प्रधानाचार्य डा रितु माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts