सीजेडीएवी का शत प्रतिशत रहा 10 व 12 वी का रिजल्ट
मेरठ। सी.बी.एसई. द्वारा जारी कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के 2022-23 के घोषित रिजल्ट में शास्त्री नगर के सी.जे.डी.ए.वी. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए विद्यालय का नाम रोषन किया।प्रधानाचार्य डा अल्पना शर्मा ने छात्र छात्राओं का बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।रिजल्ट आने के बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं ने स्कूल में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
स्कूल की अप्ला शर्मा खुशी गुप्ता ने हयूमिनिटी में 98.4- 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कोमर्स में सोनल गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । जबकि अंशिका सिंह ने साइंस में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का सिर गर्व से ऊंचा किया। कक्षा दस में रिद्धिका गोयल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।जबकि अकसरा सक्सेना ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।




No comments:
Post a Comment