मेरी महाभारत न पहले कभी देखी होगी न सुनी होगी : राजामौली

मुंबई। आरआरआर के बाद महेश बाबू को लेकर 3 भागों में फिल्म बनाने वाले एसएस राजामौली सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। उनकी चर्चा महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर हो रही है। महाभारत के लिए राजामौली ने कहा है कि उनकी महाभारत ऐसी फिल्म होगी जिसके बारे में आपने न पहले कभी देखा होगा और न पहले कभी सुना होगा। कहानी वही होगी लेकिन उसे पेश करने का अंदाज जुदा होगा।
बातचीत के दौरान राजामौली ने कहा कि हमारे देश में महाभारत के कई अलग-अलग वर्जन मौजूद हैं। अगर मैं महाभारत पर कभी फिल्म बनाता हूं तो ये फिल्म 10 भाग में होगी। महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर मेरे मन में यही आइडिया है।
मेरे मन में महाभारत को लेकर ऐसा ही कुछ विजन है। मैं अपने तरीके से आपको महाभारत की कहानी सुनाऊंगा। न ही कहानी बदलेगी, न तो इसके किरदार लेकिन मैं ये जानता हूं कि मुझे इन किरदारों को किस तरह पेश करना है और उनके बीच के कनेक्शन-इमोशन को स्क्रीन पर कैसे दिखाना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts