निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत आज खुलेगी
सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती
सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की निगरानी में होगी मतगणना
मेरठ। मेरठ निकाय चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना की जाएगी।इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। सुबह आठ बजे से सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना की जाएगी। स्ट्रांग रूम के अंदर, बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि ईवीएम सुरक्षित रहें। वहीं मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।
निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया नगर निगम क्षेत्र की मतगणना परतापुर कताई मिल में की जाएगी। जबकि नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्यों के मतों की गिनती तहसील स्तर पर होगी। 11 मई को मतदान के बाद इन्हीं केंद्रों पर ईवीएम और बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रखा गया है। मेरठ के परतापुर कताई मिल में ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें पार्षद और मेयर के मतों की गिनती होगी।
स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कताई मिल के मेन गेट से लेकर अंदर स्ट्रांग रूम जहां ईवीएम रखी हैं वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। स्ट्रांग रूम के अंदर, बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि ईवीएम सुरक्षित रहें। वहीं मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।13 मई को आठबजे से मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक नतीजे आ जाएंगे।
सारी मतगणना के लए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीडियोग्राफी कराकर पूरी काउंटिंग को रिकार्ड किया जाएगा। तहसीलों में एडीएम, एसडीएम के सामने मतगणना होगी वो निगरानी में रहेंगे। वहीं विजय जुलूस को लेकर सभी पार्टीयों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जुलूस आहत करने वाले नहीं होने चाहिए। शहर में भी पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।


No comments:
Post a Comment