एमपीजीएस की इंशा अंसारी बनी जिले की बनी दूसरी टॉपर
मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप का रिजल्ट रहा सौ प्रतिशत रहा
मेरठ। शुक्रवार को सीबीएसई द्वारा घोषित दसवी व बारहवी के घोषित परिणाम में मेरठ पब्लिक स्कूल गु्प की सभी शाखाओं को रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। एमपीजीएस शास्त्रीनगर की इंशा अंसारी 99 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की दूसरी टॉपर बनी। स्कूल के निदशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने मेधावी छात्र -छात्राओं को शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।
एमपीजीएस की इंशा अंसारी ने हयूमिनिटी में 99% प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में दूसरी टॉपर बनने के साथ साथ स्कूल की टॉपर बनी। श्रेया सिंह ने 98.2 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अनुष्का भडाना रही। जिन्होेंने 97% अंक प्राप्त किए। साइंस स्ट्रीम में हर्षिता ने 98.6 % अंक प्राप्त किए । अनन्या भारद्वाज ने 96.6 % , श्रेया रस्तोगी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कोमर्स स्ट्रीम में स्कूल की तान्या शर्मा ने 97.2% हिमांशी सैनी ने 96.6 % उन्नति ने 96.2 % अंक प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने मेधावी छात्राओं के उज्जलव भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
एमपीजीएस फॉर गर्ल्स वेस्ट एंड रोड स्कूल की औजस्वी जैन ने साइंस स्ट्रीम में 97.8 % अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षिता मंगा ने 96.6% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान ,नंदनी गोस्वामी ने 96.2% प्रतिशत अंक प्राप्त की तीसरा स्थान प्राप्त किया।काेमर्स में रूकसा ने 96% सोनाक्षी ने 93.8% रिददी चौधरी ने 92.4% अंक प्राप्त कर प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हयूमिनिटी में गार्गी त्यागी ने 97.4% तनिशा जुबेरी ने 96.4% व सृष्टि त्यागी ने 96% अंक प्राप्त स्कूल का नाम रोशन किया।




No comments:
Post a Comment