ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर की पुत्री सौम्या तोमर ने 12वीं में प्राप्त किये 97 प्रतिशत अंक

मेरठ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी0बी0एस0ई0) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर की पुत्री सोम्या तोमर ने 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोेम्या तोमर दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ कैन्ट की छात्रा है। सोम्या तोमर ने इंग्लिश में 100, इकोनोमिक्स में 98, शोशोलोजी में 95, जोगरोफी में 96 और होम साइंस में 96 अंक कुल (485/500) अर्थात् 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरठ का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने अपनी पुत्री को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। सोम्या तोमर ने बताया कि उनका लक्ष्य आई0ए0एस0 अधिकारी बनने का है।

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts