मेरठ की बेटी का राेल बाल में इंडिया कैप के लिये चयन

मेरठ। आईआईएमटी की छात्रा इशिका शर्मा का आगामी कर्नाटक के बेलगांव में 24 से 31 अप्रैल तक चलने वाले इंडिया कैंप के लिये चयन किया गया है। मेरठ की इशिका ने तमिलनाडु में गत 5 मार्च  से 12 मार्च तक लगे पहले कैंप में क्वालीफाई किया है।
 शास्त्री नगर के ए ब्लॉक निवासी आईआईएमटी से पढ़ाई कर रही है। उनका पहला इंडिया कैंप तमिलनाडु के डिंडीगुल में गत 5 मार्च  से 12 मामचर्च तक लगे कैंप के लिये चयन किया गया है। जिसमें देश की 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहां पर उसकी प्रतिभा को देखकर  इशिका   समेत 24 खिलाडयों का चयन दूसरे इंडिया कैंप के लिये किया गया है। जो अगले माह कर्नाटक के बेलगांव में 24 से 31 अप्रैल तक आयोिजत किया जाएगा। वहां से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले  वर्ल्ड कप के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो वर्ल्ड कप  का हिस्सा बनेगी।  इशिका   यूपी से अकेली महिला है। जिसका चयन किया गया है। वर्ल्ड कप में इराक, इजिप्ट,श्रीलंका, नेपाल, पौलेंड, केन्या, बांग्लादेश, चीन, जैसे देश भाग लेंगे।  इशिका के चयन पर परिजन फूले नहीं समा रहा है। वही  इशिका  का कहना है वह  वर्ल्ड कप के लिए 100 प्रतिशत मेहनत करेगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts