गोवंश के टकराने से सिपाही की  मौत

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के मेरठ -करनाल हाईवे पर गोवंश के टकराने से ड्यूटी पर लौट रहे िसपाही की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को  पीएम के लिए भेज दिया है।
घटना मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई। साथी सिपाहियों ने बताया कि आवारा गोवंश की चपेट में आकर संजीव शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिसकर्मी संजीव भूनी से लिसाड़ी गेट थाना जा रहे थे।संजीव शर्मा का हाल ही में सरूरपुर थाने से लिसाड़ी गेट ट्रांसफर हुआ था, जिस वजह से वह अभी शहर में शिफ्ट नहीं हो पाए थे। सरूरपुर थाना क्षेत्र के ही गांव भूनी में सिपाही ने किराए पर कमरा लिया था। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना बहुत दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल संजीव शर्मा रामघाट रोड अवंतिका कॉलोनी अलीगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजीव को देर रात को जिला अस्पताल में एडमिट कराया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2008 में संजीव पुलिस सेवा में आए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts