नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप ,जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस

कुछ दिन पहले भी बोरे में मिला था महिला का मिला था शव
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आजाद रोड स्थित नाले में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। नाले से मिले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
 सुबह के समय इस्लामाबाद पुलिस चौकी से मात्र चंद कदम की दूरी पर नाले में एक अज्ञात शव होने की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने शव को नाले से निकलकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान न होने पर पुलिसकर्मियों ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
 बता दें करीब 15 दिन पूर्व भी खरखोदा थाना क्षेत्र स्थित हुमायूं नगर में बारे में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस अभी महिला की हत्या की गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई थी कि शुक्रवार को खरखोदा थाना क्षेत्र से लगे लिसाड़ी गेट में भी अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया।हत्या या हादसा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मृतक ने जींस और टी शर्ट पहनी हुई है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts