72 घण्टे की हड़ताल जारी  बिजली राज्य मंत्री ने  किया कंट्रोल रूम का  किया  निरीक्षण्

 मेरठ। संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित 72 घण्टे की हड़ताल दूसरे दिन जारी रही ।इस दौरान कई स्थानों पर  बिजली की आपूर्ति  बाधित रही। शनिवार को ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ में स्थित कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया और विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। 

पश्चिमांचल डिस्कॉम,  मुख्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये गये है, जिसमें वैकल्पिक मानव संसाधन, डिस्कॉम के सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारीगण, एन.टी.पी.सी. के उपयोग के साथ-साथ जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के सहयोग से ससमय निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 

14 जनपदों में मानव संसाधन प्रदान करने वाली बाह्य ऐजेन्सियों को निर्देश दिये गये है कि वो अपने क्षेत्र में मानव संसाधन की निरन्तरता बनाये रखें। इस सम्बन्ध में मानव संसाधन एवं विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाली बाह्य ऐजेन्सियों को नोटिस निर्गत किये गये है। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति में व्ययधान उत्पन्न करने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।  । निरीक्षण के अवसर पर  एसके पुरवार निदेशक (कार्मिक एवं प्रब0), अनिल कुमार जायसवाल मुख्य अभियन्ता सोनू रस्तोगी अधिशासी अभियन्ता,मदनपाल सिंह अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts