एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

12 विभागों के समन्वय से संचालित होगा अभियान
17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा

 मेरठ, 18 मार्च 2023। जनपद में एक से 30 अप्रैल  तक संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आपसी समन्वय कर तैयारी पूरी कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं।
 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया- अगले माह एक अप्रैल से   डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दस्तक अभियान के माध्यम से संक्रामक और जल जनित बीमारियों पर वार करना है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाए जाने वाले दोनों अभियानों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 विभागों के समन्वय से अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए योजना बना ली गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
 जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया - एक अप्रैल से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में रोगों से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत मेडिकल टीम घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा कार्यकर्ता ,आंगनबाड़ी के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों की जानकारी भी ली जाएगी। अभियान में टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोज कर उनकी जांच कराई जाएगी। हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उद्यान विभाग,  बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पंचायती राज, कृषि एवं सिंचाई, पशुपालन विभाग, वन विभाग, ग्रामीण आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग साथ मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे।
 जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया- 22 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों को अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts