अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी तो पति ने किया जान से मारने का प्रयास

 मेरठ। अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पति ने विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। असफल होने पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पिलखुवा थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
 मामला गांव मोहम्मदपुर सिखेड़ा थाना बहसूमा जिला मेरठ का है। विवाहिता पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत के गांव कस्तला कासमाबाद की रहने वाली है। महिला ने पति पर रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला पिंकी देवी ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले ऋषि कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दो साल से ऋषि के एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध हैं। 24 अप्रैल 2022 को पति और उस महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। पति ने उसके साथ कमरे में बंद करके मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
इसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा, जहां पति ने माफी मांगी और महिला को ससुराल लेकर चला गया। आरोप है कि इसके बाद भी पति के रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध बरकरार रहे और रोड़ा बनने पर विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि पति ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी अपने पक्ष में कर लिया और छह लाख रुपये की मांग करने लगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts