ट्रोलर्स के निशाने पर विवेक अग्निहोत्री

वायरल हुई बेटी की ऑरेंज कलर बिकिनी फोटो
मुंबई। पठान के गीत बेशरम रंग को लेकर इस फिल्म के निर्माताओं और अभिनेता शाहरुख खान पर तंज कसने वाले निर्माता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ट्रोल्र्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की आरेंज कलर बिकिनी की फोटो वायरल कर दी है, साथ-साथ वे विवेक अग्निहोत्री को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर दिया है।
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही फिल्म पठान को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि बवाल मच गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। विवेक अग्निहोत्री को पठान पर कमेंट करना महंगा पड़ गया है क्योंकि कुछ यूजर्स ने उनकी बेटी मल्लिका की ऑरेंज बिकिनी वाली तस्वीरें निकालकर वायरल कर दी हैं। यूजर्स विवेक अग्निहोत्री न सिर्फ लताड़ रहे हैं, बल्कि उन्हें दोगला भी बता रहे हैं। यही नहीं, बौखलाए यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री की पुरानी विवादित फिल्मों के क्लिप निकालकर भी वायरल कर दिए और उनकी फिल्म हेट स्टोरी की भी याद दिला दी, जिसमें इंटीमेट और बोल्ड सीन्स की भरमार थी।
विवेक अग्निहोत्री की बेटी की ऑरेंज बिकिनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स निर्देशक पर गुस्सा निकालते हुए अनाप-शनाप कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ज्ञान बांटने से पहले घर पर ध्यान दो। भगवान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इस विवाद के बीच विवेक अग्निहोत्री की बेटी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा है। वहीं विवेक अग्निहोत्री का अभी तक इस मामले में और कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में फिल्म पठान पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर आप सेक्युलर हैं तो इस फिल्म को न देखेंं। यही नहीं उन्होंने पठान के बेशरम रंग गाने की आलोचना करते हुए एक छोटी सी लडक़ी का वीडियो भी ट्वीट किया था।
इन तस्वीरों में मल्लिका अग्निहोत्री ने उसी कलर की बिकिनी पहनी है, जिस कलर की दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग में पहनी है। इसी को लेकर यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री पर चुटकी ले ली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts