अब निजी से सरकारी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के लिए भी मिलेगी एंबुलेंस सुविधा 

- जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित होगी एम्बुलेंस सेवा 

- जनपद में वर्तमान में संचालित हैं 81 एंबुलेंस

बुलंदशहर, 29 दिसंबर 2022। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश भर में संचालित एंबुलेंस मरीजों की सूचना की पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का कार्य कर रही थीं। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक नयी पहल की है। अब किसी भी मरीज को यदि निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती होना है तो वह इसके लिए एंबुलेंस की 108 सेवा का लाभ ले सकता है। जनपद में वर्तमान में 81 एंबुलेंस संचालित हैं।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया- अब मरीज को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सकेगा, हालांकि अब तक एंबुलेंस सिर्फ घर से सरकारी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने का कार्य कर रही थीं। यह सुविधा सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को ले जाने के लिए ही मिलेगी। जनपद में वर्तमान में 81 एंबुलेंस संचालित हैं, जिसमें 108 सेवा की 41 और 102 सेवा की 40 एंबुलेंस हैं। अब निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज यदि वहां से किसी सरकारी चिकित्सालय में जाना चाहता है,  तो 108 सेवा की एम्बुलेंस की सुविधा ले सकेगा। इस संबंध में जानकारी जनपद के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व निजी चिकित्सालयों को शीघ्र दे दी जायेगी। जनपद में 230 से अधिक निजी चिकित्सालय हैं। 



जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया मरीज को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए  एंबुलेंस की 108 सेवा पर कॉल करने के बाद 10 से 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस सेवा मिलेगी। जनपद में वर्ष 2021-22 में 108 एम्बुलेंस का 1.96 लाख व अप्रैल 2022 से अब तक 96 हजार मरीजों ने लाभ लिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts