सौतेले पिता को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा सौतेला पिता , बेटी व प्रेमी हिरासत मेंं
 मेरठ । थाना बहसूमा  के रहावती गांव में एक बेटी में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे सौतेले पिता को प्रेमी के साथ मिल गला दबा कर मौके घाट उतारा दिया। शव को बोरे भर कर भूसे के कोठे में दबा दिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से गांव  में दशहशत को माहौल बना हुआ है।
बहसूमा के रहावती निवासी सतवंत सिंह किसान थे। सतवंत ने 12 साल पहले जस्सो नाम की महिला से शादी की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। महिला पर एक बेटी और एक बेटा हैं, दोनों ही बच्चे पहले पति से हैं। संतवत सिंह  के घर पर पड़ोसी गांव अस्सा का आशीष कश्यप घर पर नौकरी करता था। किसान अपने नौकर आशीष को 7 हजार रुपए महीना के पैसे देते था। 4 साल पहले किसान की सौतेली बेटी सिमरन उर्फ शबरन 20 के घर पर नौकरी करने वाले आशीष से अवैध सबंध हो गए। कुछ दिन पहले सतवंत सिंह को शक हो गया कि बेटी और नौकर के बीच अवैध संबंध हैं।
पिता ने 15 दिन पहले किसान ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन को नौकर आशीष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद किसान ने नौकर से कहा था कि अब तू अपने घर चला जा। इस पर सौतेली बेटी और नौकरी को शक हो गया कि उनके साथ गलत हो सकता है। 5 दिन पहले बेटी सिमरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता का रात में गला दबा दिया। परिजनों ने सतवंत सिंह को काफी तलाश किया जब उसका पता हीं चला को  परिजनों ने 2 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तभी से पुलिस लापता किसान की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस सख्ती से पेश आयी तो सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने भूसे के कोठे से संतवत सिंह का बरामद कर लिया। जो एक बोरे में रखा गया था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की। दोनों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। परिवार ने किसान के लापता होने की जानकारी दी थी। मगर, गांव के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, पहले तो दोनों ने बहकाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts