भाजपा ने कार्यकर्त्ताओं जनता के बीच रहकर बनाकर बनाया मुकाम -भूपेन्द्र चौधरी

 मंत्री दिनेश खटीक की माता के निधन पर शोक जताने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष
मेरठ। यूपी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गोलागोकर्ण में भाजपा की जीत को जनता का अटूट विश्वास बताया। मेरठ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज की जीत जनता का भाजपा पर भरोसा है। ये वो भरोसा है जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच रहकर हासिल किया है। यह जीत उसी का परिणाम है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी  ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का काम जनता के बीच जाकर जनता के लिए काम करना है। लोगों के सुख.दुख में हमारे कार्यकर्ता खड़े होते हैं। लेकिन विपक्ष केवल टविटर पर खीज उतारता है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्ष की हार हुई,तो वो लोग टविटर पर प्रशासनिक तंत्र को गलत कहने लगे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में काम करके जनता के साथ खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी के निकाय चुनाव में जनता भाजपा को चुनेगी। इतना ही नहीं लोकसभा 2024 का चुनाव भी पिछले चुनावों से बेहतर परिणाम वाला होगा। राजनीतिक दल के नाते हमेशा बेहतर करने की चुनौती रहती है। इसी संकल्प के साथ हम 2024 के चुनाव में उतरेंगे। नगर निकाय के चुनावों में जनता तक अपने कार्यकर्ताओं की मदद से अपनी सरकार के काम पहुंचाएंगे।
अध्यक्ष ने कहा पूर्व की सरकार गुंडे पालने का काम करती थी। जिस कारण जनता त्रस्त रहती थी। मगर योगी सरकार ने सबसे बड़ा काम प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का किया है। हमे अब बसपा.सपा गठबंधन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है, हमारे साथ मे जनता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts