मंडल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी स्तर पर लापरवाही न होे-आयुक्त

आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक

समस्त सडक मार्गो पर साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये-आयुक्त

अभियान चलाकर सभी मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित कर लिया जाये-आईजी

मेरठ ।
आज आयुक्त सुरेन्द्र सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में लूट, हत्या, पोक्सो, एससीएसटी अत्याचार, महिला उत्पीडन, गौवध, आबकारी सशस्त्र, आगामी त्यौहारो पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने आदि से संबंधित आपराधिक कृत्यो के संबंध में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा अनुरूप दिये गये निर्देशो का अक्षरशः पालन किया जाये। उन्होने कहा कि मंडल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये, लगातार फूट पैट्रोलिंग की जाये। गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गयी जिला बदर एवं अन्य शर्तें लगाते हुये पुलिस द्वारा लगातार फोलो किया जाये तथा किसी भी स्थिति में अपराधिक पुनरावृत्ति न होने पाये।

आयुक्त ने कहा कि आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत मंडल में समस्त सडक मार्गो पर रोड सुरक्षा के मानको के अनुरूप समस्त कार्यवाही संबंधित विभागो द्वारा सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होने कहा कि कोहरे के कारण शीत ऋतु में दुर्घटनाओ में वृद्धि होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पूर्व में ही समस्त सडक मार्गो पर साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

आईजी प्रवीण कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर सभी मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित कर लिया जाये। आगामी विश्वकर्मा पूजा, दशहरा एवं अन्य त्यौहारो के दृष्टिगत समस्त डीएम व एसएसपी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाये तथा आसामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वो पर पैनी निगरानी रखी जाये। किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित मंडल के अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व एसएसपी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts