एचटी लाईन गिरने से झुलसी महिला की मौत

उपचार के दौरान दम तोड़ा, दस से ज्यादा पशुओं की मौत
बिजनौर।
बिजनौर में आज सुबह हाईटेंशन लाईन टूटकर गिरने से हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत लाईन  टूटकर कर गिरने से महिला महिला रूप से झुलस गई थी। परिजनो ने महिला को निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर एक गाय एक भैंस व एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया कि कुआंखेड़ा खदरी में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार उस समय टूटकर गिर गया जब विद्युत आपूर्ति जारी थी। वहीं घर पर काम रही महिला हरभजन कौर (30) पत्नी अमीर सिंह तार टूटने से करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने महिला को उपचार के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी।
परिजन महिला को उपचार के लिए अफजलगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला ने अपने पीछे चार छोटे बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर महिला की एक गाय व एक भैंस तथा पड़ोसी चांद सिंह की 14 भेड़ भी मर गईं हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts