ओडिशा में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

- नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज होगा
भुवनेश्वर (एजेंसी)।
ओडिशा में शनिवार को कैबिनेट फेरबदल का एलान कर दिया गया। इसके मद्देनजर राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कल यानी रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में कल राजभवन में ही उनके बारे में पता चल पाएगा।
इससे पहले राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 112 सीटें मिली थीं। इसके अलावा भाजपा को 23, कांग्रेस को नौ और लेफ्ट को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के नाम भी हुई थी। राज्य में विधानसभा की कुल 146 सीटें हैं।
वहीं, हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी बीजद ने जीत का परचम लहराया था। बीते साल दिसंबर में बीजद विधायक किशोर मोहंती के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने उपचुनाव में किशोर मोहंती की पत्नी को  चुनावी मैदान में उतारा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts