वैदिक गणित के डिप्लोमा कोर्स
मेरठ-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मे वैदिक गणित के डिप्लोमा कोर्स
मेरठ-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के गणित विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार हेतु चल रहे वैदिक गणित के डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत वैदिक गणित राष्ट्रीय व्याख्यानमाला (National Lecture Series on Vedic Mathematics) के प्रथम व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ श्रीराम चौथाईवाले (चेयर पर्सन NCF Grp NCERT, राष्ट्रीय संयोजक वैदिक गणित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली) रहे। व्याख्यान का विषय सारणिक और इसके अनुप्रयोग रहा इसमें लोपनस्थापनम एवं ऊर्ध्वतिर्यग्भ्याम् वैदिक सूत्रों की सहायता से सारणिक को सरलता से हल करना समझाया गया। राष्ट्रीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह (वैदिक गणित संयोजक) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ एवं संयोजन डॉ सोनिया गुप्ता द्वारा किया गया। प्रोफेसर शिवराज सिंह ने बताया की वैदिक गणित डिप्लोमा कोर्स 4 वर्षों से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जिसे करने के लिए प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन प्राप्त होते हैं एवं मेरिट लिस्ट के द्वारा सीटों को भरा जाता है। राष्ट्रीयव्याख्यानमाला के अंतर्गत आगे भी विषय संबंधित वक्ताओं के द्वारा व्याख्यान कराए जाएंगे।रठ के गणित विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार हेतु चल रहे वैदिक गणित के डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत वैदिक गणित राष्ट्रीय व्याख्यानमाला (National Lecture Series on Vedic Mathematics) के प्रथम व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ श्रीराम चौथाईवाले (चेयर पर्सन NCF Grp NCERT, राष्ट्रीय संयोजक वैदिक गणित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली) रहे। व्याख्यान का विषय सारणिक और इसके अनुप्रयोग रहा इसमें लोपनस्थापनम एवं ऊर्ध्वतिर्यग्भ्याम् वैदिक सूत्रों की सहायता से सारणिक को सरलता से हल करना समझाया गया। राष्ट्रीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह (वैदिक गणित संयोजक) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ एवं संयोजन डॉ सोनिया गुप्ता द्वारा किया गया। प्रोफेसर शिवराज सिंह ने बताया की वैदिक गणित डिप्लोमा कोर्स 4 वर्षों से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जिसे करने के लिए प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन प्राप्त होते हैं एवं मेरिट लिस्ट के द्वारा सीटों को भरा जाता है। राष्ट्रीयव्याख्यानमाला के अंतर्गत आगे भी विषय संबंधित वक्ताओं के द्वारा व्याख्यान कराए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment