पुलिस के लिए सिरदर्द बना गांजा तस्कर गिरफ्तार
मेरठ। जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बना गांजा तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजा तस्कर के पास से दो किलो गांजा भी बरामद किया है। गांजा तस्कर मनोज कुमार को हस्तिनापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को गांजा तस्कर की काफी दिनों से तलाश थी लेकिन वो हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। थाना हस्तिनापुर पुलिस गांजा तस्कर मनोज कुमार पुत्र जगन्नाथ नि0 मनोहरपुर कॉलोनी कस्बा व थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को सैफपुर पुलिया से सौ कदम की दूरी पर गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ है।
गिरफ्तार गांजा तस्कर के खिलाफ थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
No comments:
Post a Comment