दबंगों ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर घायल किया
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली पाकर एक महिला के साथ पड़ोसी गांव के दो दबंगों ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।इस संबंध में थाने में पीड़िता के पति ने पड़ोसी गांव के ही दो युवकों के खिलाफ महिला के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। तो वह खेत पर काम करने के लिए अकेली गई थी। पड़ोसी गांव के दो युवक काफी देर से महिला को काम करते हुए देख रहे थे। महिला को अकेला देख वह खेत में घुस आए और महिला के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी और महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकलने में सफल हो गए। महिला ने घटना की सारी सूचना अपने पति को दी। पति महिला को लेकर थाने पहुंच गया और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
No comments:
Post a Comment