अटकलों पर लगा विराम

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने विधायक बेटे के साथ थामा तृणमूल का दामन
कोलकाता (एजेंसी)।
आखिरकार तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा से नाराज चल रहे बंगाल के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्‍होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में घर वापसी कर ली। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी का हाथ पकड़कर अपने समर्थकों के साथ कोलकाता में उन्होंने तृणमूल का झंडा थामा।
इस दौरान अभिषेक ने उनका पार्टी में स्वागत किया। दबंग छवि वाले और बंगाल में प्रमुख हिंदीभाषी नेता के तौर पर पहचान रखने वाले अर्जुन सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे।
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। वे बैरकपुर सीट से पार्टी के टिकट पर निर्वाचित होकर संसद पहुंचे। वहीं, पिछले कुछ समय से वे पार्टी से लगातार नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने जूट उद्योग की बदहाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद से ही उनकी घर वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts