दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


मेरठ। थाना सिविल लाईन पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर नीतीश नन्दवानी पुत्र अनिल नन्दवानी, मुकुल नन्दवानी पुत्र स्व0 अनिल नन्दवानी, मंजू नन्दवानी पत्नी स्व0 अनिल नन्दवानी निवासीगण ए-51 गंगा सिटी थाना भावनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान आज मुकदमे फरार चल रहे अभियुक्त नितीश नन्दवानी पुत्र स्व0 अनिल नन्दवानी ए-51 गंगा सिटी थाना भावनपुर, जिला मेरठ को मुखबिर की सूचना पर मवाना बस अड्डा से समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दारोगा पवन कुमार ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts