मेरठ में दर्ज हुआ दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

पीडिता को चुप रहने की दे रहा धमकी
मेरठ। थाना गंगानगर में एक दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। पीडिता का आरोप है कि दरोगा ने पिस्टल के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अब आरोपी चुप रहने की धमकी दे रहा हैै।
ब्रह्मपुरी निवासी युवती ने बताया कि अप्रैल 2020 में फेसबुक के जरिए सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा अविनाश राणा निवासी ओजपुरा जिला सहारनपुर से जान.पहचान हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जुलाई 2021 में दोनों के परिजनों की सहमति से शादी की बात तय हुई। कुछ दिन बाद अविनाश घर पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले गया। आरोप है कि पिस्टल के बल पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जल्द शादी करने की बात कही। 10 अक्टूबर 2021 में सगाई और 20 फरवरी 2022 में शादी की तारीख तय हुई थी।
आरोप है कि अविनाश के परिजनों ने विधानसभा चुनाव की बात कहते हुए शादी टालने के लिए कहा तो उसके परिजन मान गए। इसके बाद 16 मार्च 2022 को शादी की नई तारीख तय हुई थी। आरोप है कि इसके बाद दरोगा के परिजन दहेज में लाखों रुपये और एक प्लाट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि बेटे की शादी के लिए कई लोग आ रहे हैं। जो काफी दहेज देने की बात कह रहे हैं। उनके बराबर दहेज दे सकते हो तो शादी हो जाएगी। युवती ने विरोध जताया तो उसको धमकी दी थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर गंगानगर थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts