प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण


परीक्षितगढ़ -नगर के गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार त्यागी के सेवानिवृत्त होने पर प्रबंध समिति द्वारा एक बैठक आहूत कर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार त्यागी को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति प्रस्तावित करते हुए कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह त्यागी सुबोध कुमार त्यागी सुरेश चंद त्यागी आकाश त्यागी हरेंद्र त्यागी शिव कुमार वर्मा आदि ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कांति प्रसाद कपिल त्यागी विपिन कुमार संजय कुमार सुनील गिरी मनोज सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts