परिवार नियोजन में कारगर साबित हो रहा ‘अंतरा’

परिवार नियोजन के लिए महिलाओं को जागरूक कर रहीं आशा कार्यकर्ता 

बुलंदशहर 8 मार्च 2022 : जनपद में परिवार नियोजन के लिए गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की उपयोगिता बढ़ रही है। इसी तरह छाया नामक गर्भनिरोधक गोलियां भी बेहद कारगर साबित हो रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में जोरों से प्रसार-प्रचार किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनका सही से इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। तमाम महिलाएं परिवार नियोजन के लिए इनका प्रयोग कर रही हैं। इसमें आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रही हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया-परिवार नियोजन में अंतरा इंजेक्शन बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक साबित हुआ है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन इस इंजेक्शन के लगने से महिला का मासिक चक्र बंद हो जाता है, इसलिए महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। इसका असर तीन महीने तक रहता है। हर तीन महीने बाद एक इंजेक्शन लगाया जाता है। उन्होंने बताया -जब तक परिवार नियोजित रखना हो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जब भी दोबारा मां बनना हो तो इसका इस्तमाल बंद कर देना चाहिए। तीन से छह महीने में मासिक चक्र नियमित हो जाता है। तब अगला बच्चा प्लान कर सकते हैं।

डा. यादव ने बताया-अंतरा लगवाने के बाद माहवारी न आने के कारण कई महिलाएं घबरा जाती हैं और अगला इंजेक्शन नहीं लगवातीं। इस कारण उन्हें अनचाहा गर्भ ठहरने की आशंका फिर से बढ़ जाती है। यदि ऐसी स्थिति में महिलाओं को जब उचित परामर्श मिलता है तो वह इन बदलाव के बावजूद अंतरा लगवाना जारी रखती हैं। अंतरा और छाया की सुविधा जनपद में जिला अस्पताल सहित सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्रों व स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर उपलब्ध है। आशा कार्यकर्ता खुद परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन लगवा कर अपना उदाहरण पेश कर अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रहीं हैं।


वर्ष 2020-21

अंतरा : 5780

छाया : 10078


वर्ष 2021-22

अंतरा : 6010

छाया : 11138


..........


छाया का नहीं है कोई साइड इफेक्ट


स्टीरॉयड न होने की वजह से छाया नान हार्मोनल गर्भनिरोधक गोली है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। मासिक चक्र के दीर्घकरण के अलावा छाया का कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया है। हार्मोनल गोलियों की तुलना में छाया के सेवन से मोटापा मतली होना, उल्टी या चक्कर आना रक्तस्त्राव और मुहांसे जैसे कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। इस कारण यह अधिक सुरक्षित है।


.......


सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध 


परिवार नियोजन की सामिग्री जनपद के सभी सीएचसी, पीएससी सहित स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर उपलब्ध है। महिलाओं को इसके लिए कही दूर जाने की जरूरत नही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts