विवि के डीन वेटनरी पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार 

 विवि से निकलते ही हमलावारों ने दिया घटना को अंजाम ,तीन गोली लगी, हालत गंभीर 

मेरठ।  थाना पल्लवपुर क्षेत्र स्थित कृषि विवि के मुख्य द्वार से कुछ ही दूर शाम पांच बजे  शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ राजवीर सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब वह अपनी बोलेनो कार से घर जा रहे थे। हमलावरों ने पिस्टल और 315 बोर के तमंचे से आठ राउंड फायरिंग की। जिसमें तीन गोली डीन को लगी है। मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं। गंभीर हालत में डीन को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर विश्वविद्यालय के छात्र.छात्राएं प्रोफेसर समेत अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल डीन का आईसीयू में ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस मामले  की छानबीन में जुट गयी है। आलाधिकारी भी जांच पडताल  में जुटे है।



घटना शाम  पांच बजे की है। डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी डॉ राजवीर सिंह सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि  में डीन वेटनरी के पद पर है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वि वि की छुट्टी के बाद डीन डॉ राजवीर सिंह अपनी सफेद रंग की बोलेनो कार से सवार होकर अपने घर कंकरखेड़ा जा रहे थे। कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से करीब 400 मीटर दूर दिन हाईवे की ओर बढ़े थे , तभी रास्ते में आईसीएआर संस्थान गेट के पास हमलावरों ने डीन की कार को रोक लिया। हमलावरों ने कार में बैठे डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें डीन को कई गोली लगी। हमलावर गोली कांड को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची दौराला और पल्लवपुरम पुलिस ने गंभीर हालत में डीन को हाईवे स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने डीन को तीन गोली लगने की बात कही। उसके बाद सूचना पर विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं समेत अन्य स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया । विवि के सभी अस्पताल आ गए जहां आईसीयू में उनका ऑपरेशन चल रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि हमलावर कौन थे उन्होंने इस गोलीकांड को अंजाम दिया यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। सभी बिंदू की जांच की जांच होगी। सबसे पहले डीन को बचाना जरूरी है। घटना की जानकारी के  बाद एसएसपी वएसपी देहात  मौके पर पहुुंच गये है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts