गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

जयपुर (एजेंसी)।
राजस्थान के दिग्गज गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का बुधवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजस्थान में बैंसला का इतना ज्यादा दबदबा था कि उनके एक इशारे पर पूरा राज्य थम जाता था। उनके नेतृत्व में 2007 के दौरान राजस्थान में गुर्जरों ने बड़ा आंदोलन किया था।
गौरतलब है कि किरोड़ी सिंह बैंसला राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के काफी बड़ा चेहरा थे। हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उनके निधन पर सीएम गहलोत, ओम बिरला, वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts