केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ में आठ गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थिति सरकारी आवास पर हुई तोड़फोड़ के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे बाकी लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही। सीसीटीवी की मदद से भी बाकी लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की एफआईआर बुधवार शाम दर्ज की गई थी।
डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने पेंट का बॉक्स मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे पर फेंका। इन लोगों ने सुरक्षा के लिए लगे एक बूम बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया।


No comments:
Post a Comment