दौसा में डाक्टर की आत्महत्या का मामला
भाजपा नेता गोठवाल गिरफ्तारराजस्थान में अपराध दिखाने को प्रियंका को भेजा था रेल टिकट
दौसा (एजेंसी)।
दौसा डॉक्टर आत्महत्या मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। प्रसूता आशा बैरवा के पति ने कहा कि उसने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हत्या के केस की रिपोर्ट ना लिखी और ना पढ़ी। कुछ लोगों ने उससे सादा कागज पर साइन ले लिए थे। मामले में भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल का नाम सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जितेंद्र गोठवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतका अर्चना शर्मा के पति ने आरोप लगाया था कि सोमवार को डिलीवरी हुई थी। प्रसूता की हालत नाजुक थी, हम उसे बचा नहीं सके। परिजनों ने ये सब देखा। उन्होंने हमसे कहा कि आपने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हमारी किस्मत खराब थी। जिसके बाद शव को घर भेजवाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मुआवजा दिलाने के नाम पर वहां भाजपा के ही हरकेश मटलाना और जितेंद्र गोठवाल आ गए थे।
जितेंद्र गोठवाल का पुलिस ने मेडिकल करवाया है। वहीं गोठवाल ने सफाई दी कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment