जाकिर नाइक के संगठन पर 5 साल का बैन

- मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप
नई दिल्ली (एजेंसी)।
जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को देश के लिए खतरा बताते हुए गृह मंत्रालय ने एक गैरकानूनी संगठन घोषित कर इस पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है।
मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार आइआरएफ के संस्थापक जाकिर नाइक अपने आपत्तिजनक भाषण में आतंकवादियों की प्रशंसा करते रहे हैं और हर मुसलमान को आतंकवादी बनने को कहते हैं।मंत्रालय के अनुसार आइआरएफ संस्थापक युवाओं के इस्लाम में जबरन धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहा है और अपने भाषणों में आत्मघाती बम विस्फोटों को सही ठहराता है।
बता दें कि नाइक के एनजीओ आइआरएफ के गुजरात, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने की बात सामने आई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts