पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा
कीमतें नियंत्रित करे सरकारः राहुल गांधीनई दिल्ली (एजेंसी)।
देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के कई सांसदों ने विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। कांग्रेस ने इसके साथ ही देशभर में बढ़ती कीमतों के विरोध का आह्वान किया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज शिमला में ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर विजय चौक पर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि 101 रुपये के तेल में से 52 रुपये सरकार एक्साइज टैक्स के रूप में ले रही है, जो कि जनता के साथ धोखा है।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए।


No comments:
Post a Comment