परीक्षितगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कन्या गुरुकुल नारंगपुर की छात्राएं पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलों में भी पदक जीतकर गुरुकुल का नाम रोशन कर रही है इसी क्रम में छात्राओं ने नैनीताल में हुई राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर गुरुकुल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया की उपाध्यक्ष गुलशन सैफी ने बताया कि खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया व जंप रोप एसोसिएशन के तत्वाधान में नैनीताल के डीएसए  स्टेडियम में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक  पांच दिवसीय जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कई  राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम, असम ने द्वितीय, व दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कन्या गुरुकुल नारंगपुर की ब्रह्मचारिणीयो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पांच रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त किए। गुरुकुल की छात्रा रिचा आर्या ने दो स्वर्ण, मीनाक्षी आर्या ने एक स्वर्ण व एक रजत, करुणा ने दो स्वर्ण, संध्या ने दो स्वर्ण, आराध्या ने एक गोल्ड व एक कांस्य, वैष्णवी ने एक गोल्ड व एक कास्य, अनुष्का सीरत व देवयानी ने दो-दो गोल्ड, गुंजन आर्या ने एक गोल्ड 2 सिल्वर, अनोखी आर्य ने एक गोल्ड व एक कास्य, ओक्सी ने 1 सिल्वर , तनु ने सिल्वर , वेदांशी आर्या ने 1 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल प्राप्त कर कन्या गुरुकुल का नाम रोशन किया। कन्या गुरुकुल की विजेता छात्राओं का गुरुकुल में वापस पहुंचने पर संचालिका रश्मि आर्या ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए भव्य स्वागत किया। गुरुकुल प्राचार्या व खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया फाउंडेशन की उपाध्यक्ष गुलशन सैफी ने सभी विजेता ब्रह्मचारिणीयों को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts