नई दिल्ली ।  तेल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। एक महीने के बाद पेट्रोल की कीमतों कटौती देखने को मिली। वहीं, 3 दिन बाद आज फिर डीजल सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20.20 पैसे की कटौती हुई है। आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड.19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत बाद शुक्रवार को कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ।
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल.डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है। देश  के  चार शहरों में आज इस प्रकार रहे पेट्रोल -डीजल के दाम । 
शहर का नाम पेट्रोल रुपयेलीटर डीजल रुपयेलीटर
मुंबई                    107.66         96.64
चेन्नै                     99.32         93.66
कोलकाता    101.93         92.13
दिल्ली              101.64         89.07


No comments:

Post a Comment

Popular Posts