हरियाणा  पुलिस ने नोएडा के सैक्टर 45 से किया गिरफ्तार 


नोएडा। हरियाणा पुलिस ने लंबे समय से कई राज्यों के वांटेड और 5 लाख के इनामी बदमाश प्रवीन मित्तल आखिरकार हरियाणा पुलिस केहत्थे चढ गया। हरियाणा पुलिस ने उसे नोएडा के सेक्टर 45 से गिरफ्तार किया है।

हरियाणा के नूंह जिले की एक पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से इनामी बदमाश प्रवीन मित्तल को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी प्रवीण मित्तल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर.45 नोएडा में रह रहा था। वह कई मामलों में वॉन्टेड और लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी ने उत्तरप्रदेश सहित हरियाणा के पलवलए फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2019 में सेक्टर 37 गुरुग्राम में 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। गुरुग्राम पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अपराधी को गहन पूछताछ के लिए गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी के नोएडा में भी कई साथी है। पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा कर छापेमारी की तैयारी  करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts